इंदौर की केंद्रीय जेल में राम मंदिर को लेकर खासा उत्साह का माहौल चल रहा था ठीक उसी समय अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी ने अपने ही ओढ़ने की चादर से ही बैरक नम्बर दो की बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली,, एक तरफ जहां पूरे देश मे जहाँ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा चल रही तो वही अनिल नाम का कैदी द्वारा भी पहले सुंदर कांड का पाठ किया उसके बाद प्रसाद और भोजन करने के थोड़ी देर बाद ही बैरक नम्बर दो की बाथरूम में ओढ़ने की चादर से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली । दरसअल पिछले दिनों छत्री पूरा थाना क्षेत्र में अपनी ही पत्नी की गला रेत कर हत्या के मामले में केंद्रीय जेल में पिछले पांच महीने से सजा काट रहा था वही जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि अपनी ही पत्नी की हत्या के बाद से अनिल डिप्रेशन में चल रहा था और मन मे एक ही बात सोंच रहा था कि में कभी जेल से छूट पाऊंगा की नही बस इसी कारण से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली ।
