सेंट्रल जेल,56 दुकान, सराफा चौपाटी को मिला ईट राइट प्लेस का सर्टिफिकेट, कलेक्टर ने सौपे सर्टिफिकेट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-देश में स्वच्छता में सात बार नंबर वन कदम का हासिल करने वाला इंदौर शहर आईटी राइट चेलेंज में भी इट राइट प्लेस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला शहर बन गया है जहां शुक्रवार को जिला कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा खजराना गणेश मंदिर, सेंट्रल जेल,56 दुकान और विश्व प्रसिद्ध सराफा चौपाटी के अलावा रेलवे स्टेशन इस्कॉन मंदिर सहित कई संगठनों को इट्स राइट प्लेस सर्टिफिकेशन के सर्टिफिकेट सोपे गए,

इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इंदौर हर काम मे आगे रहता है और इट राइट चैलेंज में भी इंदौर में में बहुत अच्छा काम हुआ है, इसी तारतम्य में शुक्रवार को कई सारी संस्थाएं जिन्होंने आईटी राइट का सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है जिसमे स्कूल, धार्मिक स्थल,खाने पीने के स्थान है जिन्होंने यह सर्टिफिकेशन हासिल किया है आज कलेक्टर कार्यालय पर उन्हें बधाई दी और उन्हें सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया है,कलेक्टर आशीष सिंह कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जो इस प्रकार के मिलावट खोर है जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं उन्हें पकड़ना और उन्हें सजा देना साथ ही जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं इट्स राइट चैलेंज में अपने हिस्सेदारी भागीदारी दे रहे हैं ऐसे लोगों को सम्मानित करना भी हमारा फर्ज होता है।

Exit mobile version