सुपरवाइजर का बैग उड़ाया, बाइक से हुई पहचान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गांधी नगर इलाके में आरोपियों ने एक सुपर वाइजर का बैग बाइक से चुरा लिया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त की। पुलिस ने मामले में संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया है।
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक अर्जुन चौहान की शिकायत पर पुलिस ने पल्सर बाइक नंबर MP09ZC1373 के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने इसमें आरोपियों की शिनाख्त की। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह इन्फ्रा इंटीरियो कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। हातोद रोड़ से गांधी नगर होते हुए कंपनी जा रहा था। इसी दौरान सुपर कॉरिडोर पर बाइक रोक बाथरुम गया। इस दौरान छोटा बैग बाइक पर टांग दिया। वापस आया तो पल्सर बाइक पर सवार युवक उसे लेकर भाग गए। नंबर देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। बैग में डॉक्यूमेंटट, मोबाइल व कुछ नगदी रूपए थे। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने छीनने की वारदात की थी। पुलिस ने उक्त मामला चोरी को लेकर कार्रवाई की है।

TAGGED:
Exit mobile version