सुनसान इलाकों में लूट की वारदातो को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश चार सदस्य गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने बाईपास और सुनसान इलाकों में लूट की वारदातो को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है पुलिस ने गैंग के चार सक्रिय सदस्य को गिरफ्त में लिया है घटना में शामिल एक सदस्य फरार है पुलिस ने पकड़े गए गिरोह से एक डिजायर कार और लूट का माल बरामद किया है…

राउ पुलिस इंदौर ने बाईपास पर हुई यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी श्याम शुक्ला के साथ लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा जोन 01 ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए बताया कि लूट को अंजाम देने वाले सभी बदमाश खजराना क्षेत्र के रहने वाले है और नशे के आदि है…

दरअसल पूरे घटनाक्रम के खुलासे में सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर रुबीना मिजवानी ने अच्छी भूमिका निभाई है राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर की टीम द्वारा शातिर लुटेरी गैंग से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कोशिश है इस शातिर गैंग से ओर खुलासे हो…

Exit mobile version