विदिशा जिले के सिरोंज में प्रसिद्ध महामाई के मंदिर पर नौ दिन रही लाखों भक्तों की भीड़,सिरोंज क्षेत्र का यह प्राचीन और ऐतिहासिक धर्मस्थल है!स्वर्गीय पूर्व सांस्कृतिक मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के कार्यकाल में इसको विस्तार दिया गया था! प्राचीन काल में महामाई को डांग वाली माता कहा जाता था! दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु नवरात्र में मां के दर्शन करने पहुंचते है। यह अपने आप में अद्भुत और रमणीय स्थल है।
