सिरियल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश जाबिर अठारिया को उसके एक साथी के साथ गिरफ्त में लिया है जो लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है इस बदमाश जाबिर पर डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज है और इसका जिला बदर भी पेश हो चुका है पुलिस ने इस बार इस शातिर बदमाश को चैन स्नेचिंग के मामले गिरफ्त में लिया है और इसके कब्जे से चार सोने की चैन और एक मंगल सूत्र, एक मोटर साइकिल बरामद की है

.शहर में लगातार हो रही लूट चैन स्नेचिग की घटनाओं को लेकर पुलिस हर दिन सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एरोड्रम और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई अलग अलग लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया। ये दोनों घटनाएं शातिर बदमाश जाबिर अठारिया ओर उसके एक साथी ने अंजाम दिया था। जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो हुलिए आधार पर ओरंगाबाद से जाबिर और उसके साथी को गिरफ्त में ले लिया, जैसे ही इस डेढ़ दर्जन अपराधों से लदे बदमाश से पूछताछ हुई तो चार चैन और एक मंगलसूत्र बरामद हो गया

पुलिस ने जाबिर के पिता और छोटे भाई को भी राउंडअप किया है पुलिस के मुताबिक यह दोनों जाबिर की मदद किया करते थे

यहीं नहीं गिरफ्तार बदमाशों अपने साथियों के साथ मिलकर कई वारदाते की है, जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है अभी तक बदमाशों ने अगस्त माह में संगम नगर क्षेत्र थाना एरोड्रम में एक अन्य सोने की चेन लूटने की वारदात कबूली है

- Advertisement -
Exit mobile version