सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक 14 साल की छात्रा ने बताया कि तीन-चार दिन से उसकी बिल्डिंग में रहने वाला एक नाबालिग उसे घूर रहा था।
बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपनी मम्मी के साथ टहल रही थी। वह पीछे की तरफ से आ रही थी। तभी वह अचानक से सामने से आया। उसने घूरकर देखा और मेरा हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि वह चिल्लाई तो लड़का वहां से भाग गया।
मां ने गार्ड से लड़के के बारे में पूछा और उसके परिवार को बुलाया। उन्होंने मां और पापा के साथ मारपीट की। वहीं छात्रा से भी झूमाझटकी की। बाद में वहीं के लोगों ने बचाया। पुलिस को जानकारी देकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

Exit mobile version