इंदौर को पर्यावरण में अग्रणी बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं जहां सांसद शंकर लालवानी ने बेहद खास नवाचार करते हुए ड्रोन की मदद से बीजारोपण किया है
सांसद शंकर लालवानी ने ड्रोन की मदद से अलग-अलग क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी ने ये अनोखा ड्रोन तैयार किया है सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है साथ ही कई इलाके ऐसे होते हैं जहां पर प्रत्यक्ष रूप से पेड़ लगाना संभव नहीं होता इसलिए इंदौर के स्टार्टअप के बारे में जब मुझे जानकारी मिली तो हमने पीपल के बीजों का रोपण ऐसी जगह पर किया जहां पेड़ लगाना एक मुश्किल काम है सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बारिश का मौसम बीजारोपण के लिए सबसे अनुकूल है और पीपल सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष माना गया है इसलिए पीपल लगाने की कोशिश की गई है सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि ड्रोन से बीज लगाने की तकनीक के माध्यम से इंदौर के आसपास कई क्षेत्रों को हरा-भरा किया जा सकता है और कृषि के क्षेत्र में भी इसकी अथाह संभावनाएं है
