सांवेर रोड से निकली संस्था जय गोपाला की भव्य रथ यात्रा में हनुमान भक्तों का जनसैलाब नजर आया। इस यात्रा में बाहुबली हनुमान नगर भ्रमण पर निकले थे। पूरा मार्ग जय श्री राम, जय हनुमान और जय गोपाला के नारो से गूंज उठा। इस क्षेत्र की यह सबसे बड़ी यात्रा है।
हनुमान जयंती के मौके पर संस्था जय गोपाला द्वारा भव्य रथ यात्रा निकाली गई,, सांवेर रोड निकली इस रथ यात्रा में बाहुबली हनुमान और बाहुबली भोलेनाथ एक साथ नजर आए। इसके साथ ही झांकियां, भजन मंडलियां, लावा-लश्कर, राधाकृष्ण बने हुए कलाकार और हनुमान भक्तों की टोलियां प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। संस्था जय गोपाला के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य विशेष भगवा पोषाख में शामिल हुए।
