- किराना दुकान पर सामान लेने जा रहा था:कार ने मारी टक्कर,एमवाय में उपचार के दौरान तोड़ा दम
इंदौर सांवेर रोड़ पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि इंदौर से उज्जैन जाते समय एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। एंबुलेस से युवक को एमवाय लेकर आया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक घटना संजय नगर की है। यहां पवन(27) पुत्र लालाराम नामदेव सोमवार दोपहर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान इंदौर से उज्जैन की तरफ जा रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगो ने कार नंबर MP09ZV6468 को रोकने की कोशिश की। लेकिन ड्रायवर गाड़ी लेकर फरार हो गए। कॉल कर एंबुलेस को बुलाया गया। पवन को उपचार के लिये एमवाय भेजा गया। देर शाम पवन ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदशियों से कार का नंबर मिला है। जिसके आधार पर ड्रायवर ओर गाड़ी की तलाश की जा रही है। हादसा पवन के घर के सामने कुछ ही दूरी पर हुआ। हादसे के बाद परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर आए। पवन ओर उसके परिवार के लोगे पेशे से किसान है। उसकी शादी को आठ साल हो गए। परिवार में एक बेटा ओर पत्नी ओर माता पिता है।
