सराफा ज्वेलरी शॉप पर एक चोर ग्राहक बनकर पहुंचा और महगी झुमकी चुराकर फरार वारदात सीसीटीवी मे कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर शहर के नामी सराफा ज्वेलरी शॉप पर एक चोर ग्राहक बनकर पहुंचा और महगी झुमकी चुराकर ले गया उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तुकोगंज थाने में फरियादी तिलक यादव पिता दशरथ निवासी सर्व संपन्न नगर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है फरियादी ने पुलिस को बताया कि 56 दुकान पर पंजाबी सराफ ज्वेलरी शॉप पर वह काम करता है, यहां बीती शाम एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया उसने झुमकी दिखाने को कहा काउंटर पर सेल्स की टीम ने उसे झुमकियां दिखाई आरोपी ने इसी बीच एक जोड़ी झुमकी कपड़ों में चुराकर रख ली और लेकर निकल गया बाद में जब स्टॉक चेक किया गया तो चोरी का पता लगा इसके बाद शिकायत की गई

Exit mobile version