सराफा क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के दौरान उसे इंजेक्शन लगाना का मामला सामने आया है । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना सराफा थाना क्षेत्र के बर्तन बाजार की है । यह पीड़ित महिला दुकान पर काम करती है । शाम को छुट्टी होने पर महिला अपने घर के लिए निकली थी तभी एक युवक ने पीछे से महिला को एक इंजेक्शन लगाया महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला । इंजेक्शन किस दवाई का है यह साफ नही हो सका है । आरोपी का नाम किशोर बताया जा रहा है जो पिछले कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था ।
