सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक दर्जन बदमाशो को नशे के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशो के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है । मंगलवार को झोन एक में आने वाले सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक दर्जन बदमाशो को नशे के साथ पकड़ा है । पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी अलग अलग क्षेत्र में जारी रहेगी ।

आपरेशन ईगल क्ला की तहत पुलिस का नशे के कारोबार से जुड़े लोगो का धड़पकड़ अभियान जारी है । आपरेशन ईगल क्ला की तहत लोगो की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने झोंन एक के सदर बाजार थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कई बदमाशो को पकड़ा । डीसीपी विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में पुलिस की 10 टीमों ने क्षेत्र की सकरी गलियों में घुसकर बदमाशो को बड़ी मात्रा में नशे के साथ पकड़ा । अभियान के चलते पुलिस ने 25 से अधिक बदमाशो की सूची तैयार की थी जिसमे से पुलिस ने 11 बदमाशो को पकड़ा है ।

पुलिस का यह अभियान आगे की जाती रहेगा जिसमे अलग अलग क्षेत्र के नशा कारोबारी पुलिस के निशाने पर है ।

Exit mobile version