सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को बंगाली चौराहे से बिचौली हप्सी तक कब्जा करने वाले 52 दुकानों के चालान बनाए गए। इनसे 56 हजार की अर्थ दंड की राशि वसूली गई। इसके साथ ही तीन ट्रक सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई। 15 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। 10 वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया गया। अवैध रुप से संचालित व्यवसायिक बेसमैंट और 2 प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
