संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने बेटी के साथ की छेड़छाड़ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी की है, पूरे मामले की पीड़िता ने संयोगितागंज पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वही इस मामले में पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां की दूसरी शादी आरोपी के साथ हुई थी, शादी के बाद से ही लगातार आरोपी पीड़िता पर अपनी गंदी नज़र बनाए हुए था, जिसकी लगातार मां से पीड़िता ने कई बार शिकायत की, इसके बाद परेशान होकर अब पीड़िता ने बेटी के साथ पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, इसके बाद पुलिस के द्वारा पीड़िता को काउंसलिंग के लिए पहुंचाया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Exit mobile version