★ घर की नौकरानी ही निकली चोर, मालिक के बाहर जाने पर दिया था चोरी की घटना को अंजाम ।
★ आरोपिया के कब्जे से चोरी किये सोने के जेवर सहित कुल 5,00,000/- रूपये का मश्रुका किया बरामद ।
इंदौर – पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत फरियादी विजय मोहन जौहरी पिता राजनारायण जौहरी उम्र 70 वर्ष निवासी 258 बी संगम नगर इंदौर द्वारा दिनांक 10.02.2024 की सुबह 10.00 बजे घर पर ताला लगाकर अपनी बेटी जो कि हैदराबाद में रहती है के पास पारिवारिक कार्यक्रम में शामील होने चले गये थे दिनांक 15.02.2024 को दोपहर 12.30 बजे घर के पास रहने वाले गोविंद पंवार द्वारा फरियादी के घर चोरी हो जाने की फोन से सूचना देने पर दिनांक 18.02.2024 को फरियादी के इंदौर आकर रिपोर्ट करने पर थाना एरोड्रम इंदौर पर अपराध धारा 457, 380 भादवि. का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूध्द पंजीबध्द कराया गया।
इंदौर शहर में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तारतम्य में, पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री विनोद कुमार मीना ने क्षेत्र की समस्त चोरी, नकबजनी की घटनाओ की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश गए, जिसके अनुक्रम में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री आलोक शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक चौहान द्वारा थाना प्रभारी एरोड्रम राजेश साहू के नेतृत्व में टीम का गठन कर लगाया।
पुलिस टीमों द्वारा पूर्व की चोरी नकबजनी की घटनाओं जिनमें आरोपी अज्ञात थे कि पुनः पतारसी हेतु आसूचना संकलन का कार्य कराया तथा अनुसंधान अधिकारी द्वारा पूर्व में लिये गये सीसीटीव्ही फुटेजो के आधार पर अज्ञात आरोपियो की पतारसी करना प्रारंभ किया। उक्त दिशा में पुलिस द्वारा मकान में काम करने वाले नौकरो तथा आने जाने वाले सदस्यो तथा पडोसियो से बारिकी से पूछताछ की गई जिसके फलस्वरूप पुलिस को घर में काम करने वाली नौकरानी पर शंका हुई नौकरानी की कार्यशैली की जानकारी निकाली गई। नौकरानी का आचरण संदिग्ध नजर आने पर दिनांक 28.05.2024 को नौकरानी लताबाई राणा उम्र 55 वर्ष निवासी धरमराज कालोनी इंदौर से महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थित में पूछताछ करते नौकरानी लताबाई द्वारा बताया कि मैं जौहरी जी के मकान में नौकरानी का काम करती थी जौहरी जी के बेडरूम में रखी अलमारी में सोने के जेबरात रखे थे जिन्हे घर में काम करते वक्त मेरे सामनें जौहरीजी द्वारा अलमारी में से एक दो बार निकालते व रखते मेरे द्वारा देखा गया था। नौकरानी के मन में लालच आया और उसके द्वारा मकान मालिक के घर से बाहर जाने पर नकबजनी की घटना को अंजाम देकर घर में रखी अलमारी से सोने के जेबरात दो सोने की चेन, दो जोड सोने की लटकन, एक सोने की अगुठी, तथा एक इलेक्ट्रीक प्रेस चोरी करना स्वीकार किया। उक्त सामान के संबंध में पूछताछ करते धर्मराज कालौनी स्थित अपने मकान पर छिपाकर रखना बताया जो आरोपिया की निशादेही से उक्त सोने के जेबरात किमती 5,00,000/- रूपये का मश्रुका बरामद किया गया।
आरोपिया को गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एरोड्रम निरीक्षक राजेश साहू, सउनि. नीलेश सिसौदिया, सउनि. रेखा धोलपुरे, प्रआर. विजय वर्मा, प्रआर. दिनेश मीना, प्रआर. पवन पांडे, प्रआर. अरविन्द सिंह तोमर, म.आर. सीमा मुझाल्दे, म.आर. बबीता सिसौदिया, म.आर. रितिका शर्मा, म.एससी. सैनिक राजेश्वरी एवं सुनीता जाट की सराहनीय भूमिका रही।
