श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक मंशाजी महाराज सोमवार को प्रेस क्लब पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक मंशाजी महाराज सोमवार को प्रेस क्लब पहुंचे..यहां मंशा जी महाराज ने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी के साथ जवाब दिया..साथ ही समाज में बढ़ती नशाखोरी और बढ़ते अपराधों पर भी अपनी बात रखी ।

वियोश्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक मंशा जी महाराज सोमवार को इंदौर आए.. महाराज जी का मुख्य पीठ जिला खरगोन में है..मंशा जी महाराज आध्यात्मिक कृपा और गुरू कृपा के माध्यम से बिना पूछे सभी दैविक, दैहिक और भौतिक समस्याओं की जानकारी देकर भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं।
इंदौर आने पर मंशा जी महाराज इंदौर प्रेस क्लब भी पहुंचे..जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की..इस दौरान मंशा जी महाराज ने कहा कि सही मायने में आध्यात्म एक पंथ है..जिसे बिना आडंबर और दिखावे को स्वीकार करना चाहिए..उन्होंने कहा कि पितर दोष नहीं होता है..क्योंकि परिवार का कोई भी व्यक्ति मरणोपरांत भी अपने बच्चों का बुरा नहीं सोच सकता है ।

मंशा जी महाराज ने नशे और बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई है और कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के चलन को दूर करने के लिए बच्चों के माता पिता को जवाबदारी उठानी चाहिए..क्योंकि ये आदतें बाहरी आवरण से जुड़ी है ।

मंशा जी महाराज ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अवसर स्वयं राम जी द्वारा रचित है..क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कुछ नहीं हो सकता।

- Advertisement -

मंशा जी महाराज ने आगामी लोकसभा में बीजेपी की जीत की बात भी कही हैं ।

Exit mobile version