श्री वैष्णव कन्या स्कूल बस चालक पर केस:लहराती हुई बस ने अल्टो को टक्कर मारी, गांधीनगर क्षेत्र की घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्कूल बस के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बस चलाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार फरियादी शुभम बारोड पिता/पति ओमप्रकाश बारोड 23 साल निवासी ग्राम हिंगोनिया थाना गांधीनगर की शिकायत पर वाहन क्रमांक MP09FA8301 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना ग्राम दिलीप नगर गांधीनगर की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि श्री वैष्णव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वाहन क्रमांक MP09FA8301 का चालक अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक लहराते हुए चला रहा था। अचानक मेरी गाड़ी के आगे ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया। टकराने से मेरी अल्टो कार MP09ZH9255 में बोनट ,रेडियेडर हेडलाईट ,इंजन क्षति ग्रस्त हो गया।

Exit mobile version