श्री खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश को गर्मी से बचाव के लिए एयर कंडीशनर लगाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बदलते मौसम के बीच हर दिन बेतहाशा गर्मी और उमस से बचाव के लिए भक्तों की तरह भगवान की सुरक्षा के लिए भी श्री खजराना गणेश मंदिर में खास इंतजाम किए गए हैं।

भगवान श्री गणेश को गर्मी से बचने के लिए हाल ही में बड़ा AC लगाया गया है। मंदिर के प्रमुख पुजारी की माने तो जिस तरह सर्दी के मौसम में भगवान को ऊनी वस्त्र और शॉल से ढाका जाता है, वही इसके ठीक विपरीत गर्मी अधिक पड़ने पर भगवान के लिए एयर कंडीशनर लगाया गया है, जिससे कि भगवान के ऊपर चढ़ाया गया सिंदूर नहीं पिघली और भक्तों की आस्था को कोई ठेस न पहुंचे। वही मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों के लिए भी गर्मी से निजात हेतु कूलर पंखे पीने के ठंडे पानी सहित तमाम व्यवस्थाएं की गई है। मंदिर के पुजारी की माने तो वैसे तो हमेशा खजराना के गणेश मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहता है किंतु रविवार और बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

Exit mobile version