.मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाले लोकसभा के घमासान के पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी के एक बयान के बाद शिवसेना के नेता ने कमलनाथ को गद्दार कहा है और कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबर पर आपत्ति जताई है।
.दरअसल मध्य प्रदेश के शिवसेना के नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक… सुरेश गुर्जर ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर इंदौर में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यह बयान दिया। वही मोदी सरकार की उन्होंने जमकर तारीफ की साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की बड़ी जीत होने की उन्होंने बात कही है।
