बीते दिन देव गुराडिया अनाज की रोकने के बाद शनिवार सुबह एमआईसी सदस्य मनीष मामा शर्मा ने छावनी अनाज मंडी से एक ऑटो रिक्शा पकड़ है जिसमें बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज मंडी में बिकने के लिए आया था।
भाजपा पार्षद और एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा शासकीय राशन अनाज की कालाबाजारी को लेकर सक्रियता से काम कर रहे हैं जहां आज उन्होंने सूचना के आधार पर छावनी अनाज मंडी पहुंचकर एक ऑटो रिक्शा को पकड़ा जिसमें गेहूं बिकने के लिए पहुंचा था। मनीष मामा की माने तो ऑटो रिक्शा में बैठे युवक से जब शक्ति से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि यह सरकारी राशन है और वह इसे मंडी में खपाने के लिए आया है। मामले में मनीष मामा ने खाद विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और कार्यवाही करवाई है। मनीष मामा का कहना है कि वह लगातार राशन की कालाबाजारी को लेकर राशन माफियाओं का पर्दाफाश कर रहे हैं ऐसे में उन्हें अब तो धमकियां भी मिलने लगी है।
