शासकीय फोन नंबरों का उपयोग कर ठग गिरोह ने कई शहरों के लोगों को धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस अधिकारियों के शासकीय फोन नंबरों का उपयोग कर स्पूफ कॉलिंग करके ठग गिरोह ने कई शहरों के लोगों को धमकाया है। इंदौर के एमजी रोड थाने का टी आई बताकर और पुलिस का अधिकारी बनकर थाने आकर रिपोर्ट करने को कहा है। ठग गिरोह ने दोनों पुलिस अधिकारियों के नंबर को आधार बनाया है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि जयपुर से किसी ने उन्हें भी ऐसी ही शिकायत दर्ज कराई है। एमजी रोड टी आई विजय सिसोदिया और देवास के पुलिस अधिकारी का शासकीय सीयूजी नंबर ठग गिरोह के बदमाशों ने इस्तेमाल किए हैं। विजय सिसोदिया का नाम लेकर बदमाशों ने कोलकाता, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, बिहार काल और दिल्ली के कुछ लोगों को फोन किए और कहा कि तुम्हारा वारंट निकला है, थाने में आकर बयान देने होंगे। कुछ जागरूक लोगों ने अपने-अपने इलाके के थाना व सायबर पुलिस को इसकी शिकायतें दर्ज करवा दीं, वहीं कुछ लोगों ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर तो कुछ ने अधिकारियों से सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version