इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त पर रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि दोस्त ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। लेकिन उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब यह बात पीड़िता को पता चली तो दोस्त उसे छोड़कर भाग गया। चंदन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 साल की युवती की शिकायत पर आसिफ उर्फ मोनू निवासी सहयोग नगर पर रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2020 में उसके पास अनजान कॉल आया। बात करने वाले ने अपना नाम मोनू बताया। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। एक दिन आसिफ पीड़िता को अपने चाचा-चाची के घर ले गया।
यहां आसिफ ने बातचीत की और कहा कि शादी करना चाहता है। इसके बाद आसिफ ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद आसिफ ने अलग-अलग जगह ले जाकर कई बार संबंध बनाए। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि आसिफ शादीशुदा है और दूसरे धर्म का है।
इस बात को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आसिफ उर्फ मोनू की तलाश कर रही है।
