शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पत्नी की मौत के बाद किराये का फ्लैट दिलाकर शोषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कनाड़िया पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कई साल से उसका शोषण कर रहा है। वह अपने पति से अलग रहती है जबकि आरोपी की पत्नी का देहांत हो चुका है। शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 साल की महिला की शिकायत पर राजेश पुत्र रामेश्वर बारोड निवासी ग्राम कनाड़िया के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती है। इसके पहले वह ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। जहां 2016 में राजेश से उसकी पहचान हुई, 25 जुलाई 2022 को राजेश की पत्नी का देहांत हो गया। राजेश ने बताया कि उसे 2 बच्चों की देखरेख करना पड़ती है। साथ ही कहा कि वह भी बच्चों के साथ अलग रहती है तो वह उससे शादी कर सकता है। जिससे उसे पत्नी मिल जाएगी और दोनों का घर बस जाएगा। इसके बाद एक फ्लैट किराये से दिलाया। यहां भी कई बार संबंध बनाता रहा और शादी को लेकर टालमटोल करता रहा। आखरी बार 25 अगस्त 2024 की शाम को राजेश फ्लैट पर आया और शादी की बात कही तो वह नाराज होकर धमकी देकर चला गया। डर के कारण उसके खिलाफ शिकायत नहीं की। राजेश ने फ्लैट पर आना बंद कर दिया, जिसके बाद थाने में शिकायत की है।

TAGGED:
Exit mobile version