
धार जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, जहां आरोपित ने महिला और उसके बच्चों को धमकाकर इंदौर में 15 दिन तक रखा।
धमकाकर महिला को अगवाकर किया दुष्कर्म
आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की दी धमकी
15 दिनों तक इंदौर में कमरे में बंद कर रखा
इंदौर: धामनोद थानांतर्गत एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। जहांगीरपुरा का रहने वाला आरोपित कमलेश चौहान ने उससे शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया था और 15 दिनों तक इंदौर में अपने साथ रखा।
महिला के पति ने गुमशुदा की रिपोर्ट लिखाई,
इसकी जानकारी लगने पर आरोपित ने महिला और बच्चों को छह दिसंबर को इंदौर से धामनोद वाली बस में बिठा दिया। पुलिस ने कमलेश के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित कमलेश फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है।
