शादीशुदा महिला को परिचित ने मारा थप्पड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणंगगा में सड़क पर बात नहीं करने को लेकर शादीशुदा महिला को उसके परिचित ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ ओर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 28 साल की महिला की शिकायत पर देवेन्द्र मोहने के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

महिला ने बताया कि वह 2 साल पहले देवेन्द्र से बात होती थी। लेकिन बाद में बंद कर दी। बुधवार दोपहर बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। देवेन्द्र उस समय पीछा करते हुए आया और हाथ पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। उसने धमकाकर कहा कि मेरे साथ चलो।

इसके बाद बेटी को मारने की धमकी देने लगा। बाद में पीड़िता अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के बजाय सीधे घर लेकर आ गई। पति को कॉल कर जानकारी दी और केस दर्ज कराया।

Exit mobile version