इंदौर नगर निगम शहर की जनता से राजस्व वसूलने की तैयारी कर चुका है घरों में चल रहे अवेध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए 6 फरवरी से 5 मार्च तक का समय दिया गया है, समय सीमा खत्म होने के बाद की जाएगी चालानी कार्रवाई, वार्डो में चल रहे निरीक्षण के लिए हर एक वार्ड में चार-चार सदस्यों की टीम बनाई गई है।
इंदौर नगर निगम के खाली पड़े खजाने को भरने के लिए महापौर परिषद की बैठक में अवैध नल कनेक्शन को वेद करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है, 6 फरवरी से 5 मार्च तक अवैध नल कनेक्शन को वेद किया जाएगा, समय सीमा खत्म होने के बाद चालानी कार्रवाई शुरू की जाएगी, वार्ड 54 में पहुंचे महापौर ने जनता से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निगम सबके घरों में अच्छा पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहा है, इंदौर नगर निगम एक साल में आप लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए सवा चारसौ करोड रुपए खर्च करती है बदले में नगर निगम साल में 80 करोड रुपए ही वसूल पता है, इंदौर में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कनेक्शन ले रखे हैं लेकिन पैसे नहीं देते हैं। इंदौर को एक मौका दे रहे हैं 6 फरवरी से 6 मार्च तक जिन्होंने भी निगम में सूचना दिए बगैर अवेध नल कनेक्शन घरों में लिया है वो लोग अपना नल कनेक्शन वेध करवा लेना उसकी रसीद बना कर देदी जायेगी,
घरों तक अच्छा पानी आए नर्मदा की नई लाइन बिछाना शुरू हो गई हैं, उसके लिए नगर निगम कम कर रहा है, पूरे इंदौर को नगर निगम अवैध नल कनेक्शन को वैध करने का मौका दे रहा है।
इंदौर शहर में कल से यह अभियान हमने शुरू किया है जनता आगे होकर इस अभियान से जुड़ रही है 500 से अधिक लोगों ने अवैध नल कनेक्शन को वैध करवाया है, करीब 17 लाख रुपए नगर निगम के खाते में आए हैं वार्ड 54 की जनता से भी आग्रह करने आया था, जनता ने आगे होकर कहा है, वैध कनेक्शन करवाएंगे, वार्ड में पानी की लाइन डैनेज लाइन डालने का कहा है तय सीमा में काम पूरा करवाएंगे।
