शराब दुकानदारों को कलेक्टर ने दी चेतावनी अवैध अहाते संचालित होते मिले तो होगी कड़ी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर प्रदेश में आहतों में शराब पीना पूर्ण रूप से बंद कर दिया है बावजूद इसके इंदौर के कई शराब दुकानों के बाहर शराब खोरी के वीडियो सामने आ रहे हैं,जहां कलेक्टर आशीष सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए शराब दुकानों के बाहर शराब पीने वालों पर पुलिस कार्रवाई की बात कही है ।

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शहर की शासकीय शराब दुकानों के अहाते बेन होने के बाद भी कई शराबी दुकानों के बाहर शराब पीने से बाज नही आ रहे है ऐसे में यदि हंगामे के स्थिति निर्मित होती है तो निश्चित तौर पर शराब दुकान के मालिको को सख्त निर्देशित किया जाएगा कि शराब दुकान के बाहर अपने कर्मचारी रखें ताकि वहां पर शराब खोरी ना हो सके,वही कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया के माध्यम से भी अपील की है कि खास तौर पर जो शराब खरीदते हैं चूंकि अहाते पूरी तरीके से बैन है और दुकानों के बाहर या सड़को पर उनकी वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो इस तरह का कृत्य ना करें, नहीं तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version