शराब के लिए गुंडे ने मचाया उत्पात:तीन को चाकू मारे, मैजिक वाहन में तोड़फोड़, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर में मंगलवार को एक गुंडे ने उत्पात मचा दिया। गांधी नगर इलाके की नैनोद मल्टी में रहने वाले गुंडे कृष्णा पाटिल ने विनोद वाघेला और उनके भतीजे अर्जुन वाघेला पर चाकू से हमला कर दिया। वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विनोद ने मना किया तो कृष्णा ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने आए अर्जुन पर भी वार किया। इसके बाद कृष्णा ने ऑटो चालक विशाल के मैजिक वाहन को रोका और उससे भी शराब के पैसे मांगे। मना करने पर कांच फोड़ दिए। और रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। कृष्णा ने विशाल के पैर में चाकू मार दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version