शराब के नशे में 13 साल की बेटी से की हरकत, तो उसने सिर पर मार दी भारी चीज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नशे की हालत में एक पिता द्वारा बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस पर बेटी ने विरोध करते हुए सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद वो भागकर अपनी नानी के घर पर चली गई थी।
पिता की हरकत से डरकर बच्ची नानी के पास पहुंची।
इसके बाद उसने नानी को ये सारी घटना बताई।
नानी उसे थाने लेकर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई।
नशे की हालात में एक पिता ने 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करते हुए बेटी ने पिता के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया और भाग गई। वह तुरंत अपनी नानी के पास पहुंची। बालिका ने नानी को घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद नानी के साथ बालिका ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला गांधी नगर थाना इलाके का है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

TAGGED:
Exit mobile version