वॉट्सएप पर बेटी के अश्लील फोटो देख पिता सहमा, आरोपी ने सामने रख दी ये मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक निजी कॉलेज के छात्र पर व्यवसायी की बेटी के अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने व्यवसायी को फोटो भेजकर रुपयों की मांग की। पुलिस ने आरोपी अरिश सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आरोपी छात्र युवती के साथ कॉलेज में पढ़ता है।
दोनों ही एक-दूसरे को दो साल से जानते हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR कर ली है।
इंदौर। इंदौर में एक पिता को उसकी बेटी के अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। कनाड़िया पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर निजी कॉलेज के छात्र के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी व्यवसायी को उसकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो भेज कर रुपयों का मांग कर रहा था। पुलिस ने बताया कि छात्रा और आरोपी बायपास के निजी कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों की दो साल से जान पहचान भी है। छात्रा के पिता के वाट्सएप पर छह फोटो भेजे गए थे। उसके बाद उसने रुपयों की मांग की। आरोपी ने फोटो और मैसेज तत्काल डिलिट कर दिए। छात्रा ने बताया कि मैसेज करने वाला कॉलेज का छात्रा अरिश सोलंकी है। पुलिस ने शुक्रवार रात अरिश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

TAGGED:
Exit mobile version