विश्व हिंदू परिषद समरसता विभाग की बैठक संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विश्व हिंदू परिषद के महत्वपूर्ण आयाम “समरसता विभाग” की विभाग बैठक प्रांत कार्यालय “धर्मविहार” पर संपन्न हुई, जिसमें प्रांत, विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

बैठक में इंदौर विभाग समरसता प्रमुख श्री तन्नू जी शर्मा द्वारा आगामी दिनों में आने वाले कार्यक्रम-आयोजनों हेतू द्वी-चरणीय योजना एवं कार्यक्रम के स्वरूप की जानकारी दी गई।

प्रथम चरण में दिनाँक 16, 17 एवं 18 ऑक्टोबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद सम्पूर्ण इंदौर में धूमधाम से वृहद स्तर पर मनाएगा।
महर्षि वाल्मीकि के जीवन सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने, समरसता का भाव जागृत करने के लिए जिलाशः बौद्धिक के कार्यक्रम भी तय किए गए है।

द्वितीय चरण में इंदौर शहर की वाल्मीकि बस्तियों, सेवा बस्तियों एवं अनुसूचित जाति – जनजाति बन्धुओ की बस्तियों में विश्व हिंदू परिषद “समरस्ता विभाग” द्वारा दीपावली पश्चात संत प्रवास यात्रा की योजनायें भी खण्ड स्तर तक तय की गई जिसके इन्दौर विभग प्रभारी तन्नू जी शर्मा एवं सह प्रभारी रमेश जी चौकसे रहेंगे। ढोल-धमाकों के साथ सन्तों का प्रवास प्रत्येक अ. जा. एवं अ. ज. जा. बन्धुओ की सभी बस्ती क्षेत्र में होगा जिसमें सन्तों के आशीर्वचन के कार्यक्रम भी होंना है।

- Advertisement -

बैठक में प्रान्त समरसता प्रमुख मुकेश जी चौधरी एवं विभाग मंत्री यश जी बचाणी का मार्गदर्शन रहा। वही मुख्य रूप से इंदौर विभाग जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज जी यादव योगेश जी जोशी अजय जी जाट राजेश जी प्रजापत दिलीप जी बुंदेला विनोद जी प्रजापत के साथ अन्य सभी सामाजिक समरसता टोली उपस्थित थी

Exit mobile version