विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग ने आतंकवाद का किया पुतला दहन बजरंग दल द्वारा राजवाड़ा पर विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग ने आज राजवाड़ा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन कर  कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम अफसरों को ज्ञापन दिया।

बजरंग दल सयोंजक प्रवीण दरेकर व समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा व प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी  कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान द्वारा पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि ये संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है। इस मामले को लेकर आज प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि हिन्दू तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरोध में  बजरंग दल ने आतंकवादी हमले में मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवाद का पुतला फूंका।

Exit mobile version