विराट नाम बताकर लड़की से की थी दोस्ती, इंदौर में हिंदू संगठनों ने नदीम को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड के मामले में पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसने इंस्टाग्राम पर युवती के साथ विराट बनकर दोस्ती की थी। इसके वह उसके घर पर पहुंच गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर युवती से हुई दोस्ती।
नदीम ने विराट नाम से बनाया था अपना अकाउंट।
वो युवती को खुद का नाम विराट ही बताता था।
इंदौर। हिंदू संगठन के लोगों ने नदीम नामक युवक को पकड़ा। मूलतः तालुका वारामाली वड़गांव निवालकर निवासी नदीम विराट के नाम से रह रहा था। रविवार को वह निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के घर गया व अश्लील हरकत करने लगा। युवती से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। नदीम उसे हिंदू नाम बताता था। रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत साथियों के साथ पहुंचे और नदीम को पकड़ लिया। लसूडिया पुलिस ने लड़की की शिकायत पर नदीम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उससे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक नदीम इंदौर में ही आकर रहने लगा था। इस दौरान वह युवती के घर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने और चिल्लाने पर वो वहां से भाग गय था।

TAGGED:
Exit mobile version