विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विधानसभा तीन से विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है कांग्रेस नेताओं ने पोस्टरों में भगवान भोलेनाथ का अपमान किए जाने की बात कही है, और इंदौर महापौर से पोस्टर तुरंत हटाने का आव्हान किया है।

इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक गोलू शुक्ला द्वारा पिछले 22 सालों से कावड़ यात्रा निकाली जाती है। जिसके लिए इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों पर पोस्टर बैनर हर साल लगाए जाते हैं, लेकिन पिछले साल गोलू शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक बनने के बाद पूरे शहर को कावड़ यात्रा के बैनर पोस्ट से पाट दिया गया है जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक गोलू शुक्ला जहां खुद को सनातनी विधायक बता रहे हैं वहीं उन्होंने पोस्टर में खुद को भगवान भोलेनाथ से बड़ा बताते हुए स्वयं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसे होर्डिंग बैनर और पोस्ट से हिंदू धर्म की आस्था प्रभावित होती है। लिहाजा ऐसे बैनर पोस्ट को तुरंत हटा देना चाहिए। इस मामले में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के कांग्रेस नेता दीपक जोशी पिंटू ने बताया कि रीगल चौराहे पर और शहर की आन बान और शान राजवाड़ा पर विधायक शुक्ला द्वारा होर्डिंग लगाए गए हैं, जिसमें खुद को भगवान शिव से बड़ा बताया गया है, जिससे हिंदू धर्म की आस्था प्रभावित होती है। जोशी का कहना है कि हमने इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव से पोस्टर हटाने का निवेदन किया है लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में पोस्टर बैनर हटाया जाना नामुमकिन सा लगता है।

Exit mobile version