विधानसभा 1 व 4 के पार्षदों की बैठक:धर्मस्थल हटाने की बात पर पार्षद के पति व एमआईसी सदस्य भिड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुरुवार को विधानसभा 1 और 4 के पार्षदों की बैठक बुलवाई गई। इसमें धर्मस्थल को लेकर दो पार्षद आपस में भिड़ गए। एमआईसी सदस्य ने सीधे तौर पर कह दिया कि मैं आपका विरोध करता हूं। आप धर्मस्थल को हटाने का बोल रहे हैं। पहले दूसरे धर्मस्थल हटाकर दिखाएं। बैठक शुरू होते ही वार्ड 69 के कामों के बारे में बताना था। पार्षद मीता राठौर को बोलना था। उनकी जगह उनके पति रामबाबू राठौर ने वार्ड में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बोलना शुरू किया। उन्होंने मालगंज में एक धर्मस्थल को हटाए जाने का मुद्दा यह कहते हुए उठाया कि यातायात बाधित होता है।
इस पर एमआईसी सदस्य यातायात विभाग प्रभारी राकेश जैन ने आपत्ति ले ली। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। जैन ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि कई अन्य चौराहे भी हैं, जहां धर्मस्थल बने हैं। उन्हें क्यों नहीं हटा रहे। सिर्फ मंदिर हटाने की बात क्यों कर रहे। इसी बात पर दोनों में जमकर बहस हो गई। कुछ देर के लिए मौन छा गया। इसके बाद अन्य पार्षदों ने काम बताना शुरू किया।

Exit mobile version