विधानसभा दो में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बब्बू यादव के घर पर 15 से 20 बदमाश हथियार लेकर घुस गए और दरवाजे और कार के कांच फोड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था कल रात पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है जबकी अन्य फरार आरोपियों कि तलाश जारी है
घटना नंदानगर में सोमवार शाम की है। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता बब्बू यादव की सुबह मतदान के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद शाम को आदतन अपराधी लखन और सूरज जाट ने साथियों के साथ हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मोंटू यादव, सूरज जाट, लखन जाट, हेमंत उर्फ भय्यू, आशीष पाल, आदर्श चेरी और कौशल जाट समेत 08 नामजद लोगों को आरोपी बनाया है, जबकि 10 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया था अज्ञात आरोपितों कि तलाश पुलिस कर रही है जबकी 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है
