विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के अंतर्गत छावनी के एक स्कूल ग्राउंड में मकर संक्रांति का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मकर संक्रांति का पर्व इंदौर में आज धूमधाम के साथ मनाया गया जहां शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के अंतर्गत छावनी के एक स्कूल ग्राउंड में पतंग उत्सव होने के साथ ही क्रिकेट गिल्ली डंडा , रस्सा कशी, सहित कई खेलों में पुरषों के साथ ही महिलाओं ने भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।का आयोजन हुआ।

बैनर पोस्टर के साथ ही भगवा ध्वजों से सजे धजे ग्राउंड में क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने भी उत्साह के साथ खेलों के आनंद लिए। क्रिकेट पिच पर उतरकर गोलू शुक्ला ने बल्ला घुमाया तो वही, रस्सा खींच आयोजन में रस्सा खींचने के साथ ही पतंगबाजी में भी अपनी पतंग को आसमान तक पहुंचाकर ठुंनकी लगाई। विधायक गोलू शुक्ला ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी और इसे आनंद, उल्लास और उत्साह का पर्व बताया। वही विधायक के समर्थक और युवा नेता विशाल यादव ने भी मकर संक्रांति पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी और तिल, गुड़ वितरित किए।

Exit mobile version