विदेश यात्रा पर घूमने गए एक परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पति चाइना टूर पर थे, तो पत्नी हांगकांग में पत्नी हांगकांग में छुट्टियां मनाने गई थी। वापस लौटकर आए तो घर बिखरा मिला। पुलिस ने शिकायत के बाद इस मामले में केस दर्ज किया है। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि कवीन्द्र कुमार सिंह निवासी कल्याण संपत गार्डन सी ब्लॉक की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। कवीन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह पीथमपुर की निजी कंपनी में कार्यरत है। 27 जुलाई को वह चायना गए थे। उनकी पत्नी पूजा और बच्चे घर पर थे।
7 अगस्त को पत्नी भी बेटी को लेकर हांगकांग चली गई। 14 अगस्त को कवीन्द्र हांगकांग से वापस आए तो फ्लैट के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी से तीन सोने की चेन, एक सोने का नैकलेस, 8 सोने की अंगूठी, दो सोने की ईयर रिंग, दो सोने के कंगन, एक डायमंड की रिंग गायब थी।
पत्नी पूजा से इंटरनेट कॉलिंग पर बात की तो उन्होंने खुद का भी अन्य सामान चोरी होना बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
