विदेशी नागरिकों को ठगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने होटल से पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया पुलिस ने इलाके की एक होटल से दो युवकों को पकड़ा है दोनो अहमदाबाद के रहने वाले है वह यहां पर बैठकर एक एप के माध्यम से विदेशी नागरिको को लोन दिलाने के नाम पर ठग रहे थे उनसे पुलिस ने मोबाइल ओर गेजेट्स जब्त किये है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी की टीम ने बाम्बे अस्पताल के पास होटल किंग में दबिश देकर अजय पुत्र अशोक तोमर निवासी दीपाली नगर अहमदाबाद ओर राहुल पुत्र मोहन भाई माली निवासी सोमपनाथ पार्क अहमदाबाद को पकड़ा है आरोपियों ने बताया कि वह पिछले एक साल से यूनाइटेड स्टेट के लोगो को गूगल वाईस एप्लीकेशन के माध्यम से लोन दिलाने की बात पर ठगी करते थे। वह बीट पे अंकाउट में डॉलर ट्रांसफर करने की बात करते थे। इसके बाद उन रूपए का खुद इस्तेमाल करते थे। वह विदेशी नागरिको का डेटा टेलीग्राम से लेते थे आरोपियों के पास से करीब मोबाइल ओर कुछ गेजेट्स व सीम मिली है जिसे लेकर पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version