विजय नगर पुलिस ने चलाया नशेडी पकड़ो आभियान शहर में नशे के कारण अपराध में वृद्धि हो रही है, इसलिए पुलिस अब लगातार नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विजय नगर पुलिस ने सूरज पिता संतोष सोनी निवासी कृष्णबाग कालोनी, धीरज पिता संजू अलोने निवासी शहीद पार्क, फैजान पिता युसूफ खान निवासी स्वर्णबाग कालोनी, विकास पिता बाबूलाल यादव निवासी कृष्णबाग को गांजा पीते हुए पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इधर लसूडिया पुलिस ने भी नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा और क्षेत्र में गांजा पीने वालों को पकड़ा। लसूडिया पुलिस ने डालचंद यादव एवं राहुल सिह निवासी अरण्य नगर, जितेन्द्र एवं हरदीपसिंह निवासी स्कीम नं.76 को गांजा पीते हुए पकड़ा। इधर लसूडिया थाना के सहायक उपनिरीक्षक सुनील यादव ने रतन पिता भागचंद साहू के पास से1 किलो 200 ग्रम गांजा जप्त किया है
