इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस को मोबाइल लूट के मामले।में बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने पिछले दिनों हुई मोबाइल लूट में दो आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने कई मोबाइल लूट का खुलासा किया जहां पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपए कीमत के 37 मोबाइल बरामद किए हैं।
दरअसल पिछले दिनों 2 जून को राजकुमार मीणा से देर रात दो अज्ञात बाइक सवारों ने मोबाइल लूट लिया था जिसकी शिकायत विजय नगर थाना पुलिस को की गई थी जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल लूट के आरोपी रुस्तम का बगीचा इलाके के रहने वाले हैं और विजय नगर इलाके के मेघदूत गार्डन पर बेचने के लिए घूम रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा तो पता चला कि दोनों ही मोबाइल चोरी के मामले में वांटेड बदमाश हैं और दोनों ने राजकुमार का मोबाइल भी लूटा था। पूछताछ में दोनों आरोपी मनोज उर्फ मन्नू और नीरज उर्फ चीनू ने बताया कि उनका एक साथी जयंत भी लूट में शामिल है तीनों के कब्जे से पुलिस ने 37 मोबाइल बरामद किए हैं। इस बारे में डीसीपी जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी आदतन बदमाश हैं जिनके ऊपर अलग अलग थानों में आठ से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। आरोपी मोबाइल लूटने के बाद सिम निकालकर फेंक देते थे और जरूरत पड़ने पर मोबाइल को नगदी के रूप में इस्तेमाल करते थे। पुलिस आरोपियों से मोबाइल खरीदने वाले दुकानदारों की जानकारी इकट्ठा कर रही है।
