वाहन चोर गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्यवाहीक्राईम ब्रांच व थाना तिलक नगर की संयुक्त कार्यवाही में वाहन चोर गैंग के 03 शातिर आरोपी धाराएं ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ आरोपियों ने थाना तिलक नगर सहित कई थाना क्षेत्रों में वारदात को दिया था अंजाम ।

✓आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद।

✓आदतन आरोपियों के विरुद्ध हत्या, एवं वाहन चोरी के कई गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार चोरी, नकबजनी, लूट आदि करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति चोरी की दोपहिया वाहन बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे है। जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना तिलक नगर की टीम ने मुताबिक योजना के आरोपी (1).दिनेश पिता नानूराम राठौर उम्र 39 साल नि. कालिंदी गोल्ड, अरविंदो के सामने इंदौर,(2) .कल्याण उर्फ़ कालू पिता अशोक गूंदराज उम्र 18 साल नि. तिरुमाला कॉलोनी गेट के पास झोपड़ पट्टी अरविंदो के सामने इंदौर (3).अजय उर्फ़ विक्की पिता ताराचंद विश्वकर्मा उम्र 25 साल नि. 12 मिल हनुमान मंदिर के पास सांवेर रोड़ इंदौर को पकड़ा।

- Advertisement -
https://timenews.today/img/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-02-at-1.02.19-PM.mp4

उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिनेश पूर्व में भी 32 दोपहिया वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुका है चोरी करने का आदि है, आरोपी कल्याण उर्फ़ कालू नशा करने का आदि है नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है आरोपी कल्याण पूर्व में हत्या के अपराध में जेल जा चुका है तीनों आरोपियों द्वारा चोरी किये वाहनों को अलग–अलग स्थानों पर छीपा कर रखा था एवं उक्त मोटर सायकलो को बेचने के लिए इंदौर शहर में ग्राहक की तलाश कर रहे थे आरोपियों द्वारा थाना तिलक नगर, थाना बाण गंगा, थाना लसुड़िया, थाना क्षिप्रा थाना क्षेत्रों से 15 दो पहिया वाहन चोरी करना कुबूल किया है

आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ, बरामदगी सहित विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना तिलक नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version