लोकसभा चुनाव की आहट होते ही अब शहर के सभी वार्डों में कार्यकर्ता सम्मेलनों के दौर शुरु हो गए है गुरूवार शाम भी भाजपा सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने वार्ड क्रमांक 60 कुरील समाज धर्मशाला में कार्यकर्ताओ से संवाद किया।
,,क्षेत्र की पार्षद श्रीमती रंजना अनिल पिपले ने बताया कि इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कार्यकर्ताओ से संवाद कर मोदी को इस बार 400 से ज्यादा सीटों से विजयी दिलवाने का संकल्प दोहराया,,,
