वर्ल्ड म्यूज़िक डे के मौके पर इंदौर में 24 घंटे लगातार चलने वाला संगीत का जलसा आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-वर्ल्ड म्यूज़िक डे के मौके पर इंदौर में 24 घंटे लगातार चलने वाला संगीत का जलसा आयोजित हुए है।जिसमें संगीत से जुड़े लगभग 100 गायक और कलाकारों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति दी।शहर की ऐतिहासिक धरोहर,कृष्णपुरा छत्री पर यह कार्यक्रम करीब 15 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है 21 जून को सुबह 6 बजे से ये संगीत की महफ़िल सजी जो 22 जून सुबह 6 बजे तक चलेगी।इसमें इंदौर के अलावा,रतलाम,उज्जैन, धार, महू, बड़वानी,देवास,झाबुआ और अन्य शहरों के कलाकार शामिल हुए और अपनी शानदार प्रस्तुति,इस कार्यक्रम में गीत और संगीत के शौकीन बड़ी संख्या में पहुंचे।कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

दरअसल संगीत का हमारे जीवन में बहुत ही खास महत्व है। यह मन को सुकून एवं शांति तो देता है साथ में थेरेपी का भी काम करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संगीत एक ऐसी भाषा है, जो तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होता है।लोगों को संगीत के महत्व के बारे में बताने के लिए, विश्व संगीत दिवस का दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले दुनिया भर के गायकों और संगीतकारों को एक मंच देकर उनका सम्मान करना है।इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा गायक कलाकार 24 घंटे लगातार प्रस्तुति देंगे,इस दौरान 700 से अधिक गीतों की प्रस्तुति भी होगी।

Exit mobile version