वकील और स्टूडेंट का मोबाइल लूटा:एक वारदात में दो बदमाशो की तलाश,दूसरी में रंगे हाथ पकड़ायाइंदौर के भंवरकुआ में दो लूट की वारदातें हुई।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वकील और स्टूडेंट का मोबाइल लूटा:एक वारदात में दो बदमाशो की तलाश,दूसरी में रंगे हाथ पकड़ाया
इंदौर के भंवरकुआ में दो लूट की वारदातें हुई। एक लूट क वकील के साथ हुई। जिसमें मैसेज देखने के दौरान बदमाश उनके हाथ से मोबाइल ले गए। वही दूसरी वारदात छात्र के साथ हुई। जिसमें एक आरोपी को लोगो ने रंगेहाथ पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित उपाध्याय पेशे से वकील है। उन्होंने बताया कि वह रात 10 बजे अपनी मोपेट से टावर चौराहे से विष्णुपुरी कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। मैकेनिक नगर के यहां उनके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें जेब से मोबाइल बाहर निकाला ओर मैसेज चेक कर रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक पर दो लड़के आए। जिसमें पीछे बैठे लड़के ने झपट्‌टा मारकर मोबाइल छीना। दोनो का राजीव गांधी चौराहे तक पीछा किया। लेकिन वह पकड़ में नही आए। वही दूसरी वारदात अभिषेक पाठक निवासी संतनगर के साथ हुई। अभिषेक यहां किराये से रहता है।उसने बताया कि वह गणेश नगर के पास मोबाइल पर घूमते हुए रात करीब 11 बजे के लगभग बात कर रहा था। जिसमें बाइक पर एक लड़का आया और पीछे से हाथ पर झपट्‌टा मारकर मोबाइल छीना। जिसमें लोगो को मदद के लिये आवाज दी। इस दौरान आसपास के लोग आए। उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कान्हा उर्फ आकाश राठौर बताया। जो पुनासा खंडवा नाका का रहने वाला है। उसे बाद में थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी से ओर वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version