महाराष्ट्र में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार इंदौर में छुपकर काट रहा था फरार आरोपी जेल से छूटने के बाद चार अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सिविल लाइन एवं थाना खदान जिला अकोला महाराष्ट्र जानकारी दी थी की लूट के मामले में फरार आरोपी इंदौर में अपनी फरारी काट रहा है जिसका बात क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की तलाश हेतु टीम का गठन किया था वहीं आरोपी संजय पिता बृजमोहन चौकसे निवासी इंदौर को पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेल से छूटने के बाद कर अलग-अलग चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम दिया था वहीं आरोपी के विरुद्ध इंदौर शहर के थानों में 30 से अधिक और पूरे भारत में 60 से अधिक अपराध पहले से पंजीबद्ध है
