इंदौर में पिछले दिनों एक युवक के साथ चेन लूट की घटना सामने आई थी इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से लूटी हुई चैन एक मोटरसाइकिल और चाकू बरामद हुआ है
इंदौर की लसूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नमः 78 में एक युवक के साथ दो बदमाशों ने मारपीट कर चेन लूटकर फरार हो गए थे इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है बदमाशों से पुलिस ने लूटी गई चैन एक मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया है लसूडिया पुलिस ने बताया की 1 आरोपी पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है
