लिफ्ट में फंसे 8 लोग… मदद के लिए लगाई आवाज, रहवासियों ने निकाला बाहर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ग्रैंड एक्सोटिका सनशाइन बिल्डिंग की लिफ्ट पांचवीं मंजिल के पास अचानक फंस जाने से हड़कंप मच गया था। इस ल‍िफ्ट में आठ लोग थे। लोगों ने जब मदद की गुहार लगाई तो रहवासियों ने एक-एक करके सब लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

स्कीम नंबर 140 ग्रैंड एक्सोटिका सनशाइन बिल्डिंग की है घटना।
ग्रैंड एक्सोटिका सनशाइन बिल्डिंग बिल्डिंग में नहीं था सुरक्षाकर्मी।
लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा था, काफी देर बाद उसे खोल पाए।

इंदौर। प्रशासन शहर की बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार आदेश निकाल चुका है, लेकिन इसका कहीं भी पालन होते नजर नहीं आ रहा है। सोमवार शाम को स्कीम नंबर 140 स्थित ग्रैंड एक्सोटिका सनशाइन बिल्डिंग की लिफ्ट पांचवीं मंजिल के पास अचानक फंस गई। इस दौरान लिफ्ट के अंदर आठ लोग मौजूद थे। ये सभी लोग घबरा गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। इसके बाद रहवासी आवाज सुनकर बाहर आए। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा था, काफी देर बाद उसे खोल पाए। इसके बाद एक-एक को हाथ पकड़कर खींचा और मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। यह सभी लोग दसवीं मंजिल से नीचे उतर रहे थे। लिफ्ट में बुजुर्ग और महिलाएं भी मौजूद थीं। जिस समय यह घटना हुई तब कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस को भी शिकायत की गई है। फिलहाल लिफ्ट खराब होने का कारण सामने नहीं आया है।

Exit mobile version