लिटिल मिलेनियम स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न , बच्चो ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर भर के स्कूलों में एनुअल फंक्शन प्रारंभ हो चुके हैं,, इसी श्रंखला में रघुवंशी कालोनी स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल का वार्षिकोत्सव आज गुरुवार को जाल सभाग्रह में संपन्न हुआ,,

शहर के प्रसिद्ध लिटिल मिलेनियम स्कूल के वार्षिक उत्सव में स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने धार्मिक, देशभक्ति , सांस्कृतिक और ज्ञान वर्धक रंगारंग आयोजनों के साथ समा बांध दिया। एनुअल डे चीफ गेस्ट डेली कालेज की प्रिंसिपल डाक्टर सोनल सिसोदिया व केंद्रीय विद्यालय व आर्मी स्कूल में अपनी सेवा दे चुकी विजयश्री फाड़तारे व डाक्टर राज श्री चोंडके व अन्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया
लिटिल मिलेनियम स्कूल की प्रियंका धनवटे ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया व
कार्यक्रम के अंत में बच्चो को पुरस्कार भी वितरित किए गए

Exit mobile version